Skip to main content

बहुत विशेष है कामधेनु गाय - KAAMDHENU COW SIGNIFICANCE VIA ASTROLOGY AND VASTU SHASTRA



 कामधेनु गाय के बारे में आपने सुना होगा समुन्द्र मंथन से प्राप्त ये गाय किसी भी इच्छा को पूरा करने में सक्षम मानी जाती है. इनके साथ बड़ी सारी कहानी जुडी है जैसे समस्त रुद्रों की माता, सुरभि गाय. लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयो में इनका स्वरुप कैसे समझा जाए आइये जानते है. 


कामधेनु का मतलब अगर समझे तो काम यानी इच्छा और धेनु यानी गाय, एक ऐसी गाय जिसमे इच्छाओं को पूर्ण करने की क्षमता हो उसे कामधेनु कहा गया है. हालांकि कुछ जगह इनके बारे में अलग अलग वर्णन है कुछ कथाये इन्हे प्रजापति दक्ष की पुत्री  के रूप में जानते है और कुछ महृषि वशिष्ठ की गाय के रूप में और तीसरा वर्णन हमें पता ही है के समुन्द्र मंथन से प्राप्त एक गाय. हर कहानी में एक बात महत्वपूर्ण है एक गाय माता है जिनमे असाधारण क्षमता है. शायद एक जिज्ञासु को इतने पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए। 


कामधेनु को शास्त्रों में गाय जिसका मुख एक स्त्री जैसा है दिखाया गया है, इनके पंख है और पूंछ भी थोड़ी मोर जैसी प्रतीत होती है. एक अजीब सी बात बताता हूँ इस्लामिक हदीस में एक जानवर का जिक्र है जिसे बुराक़ कहते है और ऐसा माना गया के पैगंबर मुहम्मद ने बुराक़ से यात्रा भी की और यहाँ तक की स्वर्ग तक की यात्रा का भी जिक्र है. 


अगर रूप की बात करे तो इसका रूप भी हिन्दू शास्त्र की कामधेनु से मिलता जुलता है. इन्हे सुन्दर चेहरे वाला जानवर कहा गया है और हिन्दू धर्म में स्त्री के चेहरा दिखाया है. 


तो ऐसे बड़े सारे नाम है जिन्होंने एक ऐसी गाये पाली या उन्हें मिली जो एक विशिष्ठ गाय रही. कृष्ण भगवान हो, या ब्रह्मा जी के मुख से निकली कपिला, ऋषि वशिष्ट या ऋषि जमदग्नि, कश्यप की पत्नी सबके पास से कोई दिव्य गाये की कहानी सुनने को मिलती है. 


नोर्मल्ली ये माना जाता है के समुन्द्र मंथन से प्राप्त होने की वजह से ये मंथन से जुडी है लेकिन जब इस गाय की कहानिया पढ़ते है तो इस गाय ने युद्ध भी किये है पूरी सेना की भूख भी मिटाई है, यात्रा भी कराई है वो भी दिव्य स्थानों की.  भगवद गीता में कृष्ण जी कामधेनु का नाम लेकर स्पष्ट करते है की जो व्यक्ति अपने कर्म में मगन है उसको उसकी इच्छा अनुसार दूध मिलता ही है और दूसरा संदर्भ स्कन्द पुराण में है जब शिव जी सुरभि को श्राप देते है की खाना तो तुम्हे अपवित्र भोजन ही पड़ेगा।


दोनों तरफ संकेत है के शायद मन की ऐसी अवस्था बुरे से बुरे दौर में भी विचलित नहीं होने वाला मनुष्य कामधेनु यानी अपने मन से चीज़ो को हासिल करने वाला बन सकता है. गाय को इन्द्रियाँ भी कहा गया है तो यहाँ इन्द्रियों को जीत कर कुछ भी प्राप्त करने की क्षमता भी कामधेनु हो सकती है क्यूंकि एक कथा के अनुसार सुरभि कृष्ण भगवान ने अपनी सांस से ही पैदा कर दी थी. 


अब ज्योतिष की तरफ आते है तो चन्द्रमा और शुक्र का यहाँ मिलन है, गाय दूध देती है और उससे घी भी बनता है कथा बताती है की सप्तऋषियों को यज्ञ के लिए कामधेनु प्राप्त थी जिसमे घी की उन्हें आवश्यकता थी. अब यहाँ पूजा का संबंध है तो बृहस्पति ग्रह को भी लिया गया है क्यूंकि ब्राह्मण और गाय शांति के समर्थक जीव माने गए है. वृषभ राशि का यहाँ सीधा संबंध देखने को मिलता है वृषभ राशि भोजन से संबंधित है धन से संबंधित है. जब बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहला भोजन दूध के रूप में लेता है. यहाँ चन्द्रमा शुक्र और बृहस्पति (जीवन) तीनो ग्रहों की उपस्थिति मानी गयी है. 


हालाँकि राशि स्वामी शुक्र ही माना गया है. जहां हम बात करते है इन्द्रियों को वश में करने की तो एक इंतज़ार और सब्र सबसे महत्वपूर्ण विषय बन जाते है जैसे नंदी जी करते है शिव के लिए, हज़ारो वर्षो तक. तब कंही जाकर उन्हें दर्शन मिलते है. वृषभ राशि आपकी इच्छाओ को कामधेनु जैसा बनाने में सक्षम है क्यूंकि ये संसाधन की राशि है और यही से मनुष्य अपने लिए चीज़े इकट्ठी करना सीखता है. वृषभ लगन या राशि के जातको को कामधेनु गाए हमेशा अपनी इच्छाओ को एकत्र कर के एक जगह केंद्रित करना सीखा सकती है. 


वही वास्तु शास्त्र जैसे ग्रंथ प्रतिमा विज्ञान पर चलते है. वास्तु विज्ञान ये मानता है के जैसी मूरत वैसी भावना मानसिक पटल पर दस्तक देती है और यदि इसे सही जगह उपयोग कर दिया जाए तो काम यानी इच्छाओ की शुद्धि जैसे घी की होती है के कौन सी इच्छा सही है और कौन सी गलत और कैसे किसी इच्छा पर केंद्रित रहा जाए ये कामधेनु गाय से सीखा जा सकता है. मंथन से प्राप्त है मन को निचोड़ कर निकली है यानी भीतरी गहराई जानती है पंख है तो उड़ना भी जानती है स्त्री है तो यकीनन सुंदरता और मन  ज्यादा अधिकार है इसे लड़कर नहीं जीता जा सकता प्रेम से पाया जा सकता है. 


अति इच्छा से हटकर सही इच्छा के लिए इसे दक्षिणपूर्व या पश्चिम दिशा में लगाना उचित रहेगा हालाँकि व्यक्ति विशेष के लिए उसके लिए सबसे ज्यादा दिखने वाली जगह पर लगाना चाहिए. 

Comments

Learn Astrology

you can buy recorded courses and research notes. contact on whatsapp @9899002983

About Me

My photo
prateek gupta
My Name is Prateek Gupta. I am a professional astrologer and vastu consultant. i am doing practice from many years. its my passion and profession. I also teach astrology and other occult subject. you can contact me @9899002983

Popular posts from this blog

वास्तु में सेक्स के लिए कौन सी दिशा - vastu-fengshui directions for sex

सब कुछ सही होने के बाद भी तरक्की नहीं - किस तरह का वास्तु दोष

क्या होता है अस्त ग्रह - combust planet meaning in hindi

Popular posts from this blog

सब कुछ सही होने के बाद भी तरक्की नहीं - किस तरह का वास्तु दोष

कुछ लोगो को इस बात की शिकायत रहती है के इन्हे अंदर से ताकत नहीं मिल रही. सब कुछ है लेकिन फिर भी जोश उमंग की कमी है जो तरक्की करने में परेशानी दे रही है. आज बात करते है वास्तु शास्त्र में इस समस्या को कैसे देखते है और क्या है इसका समाधान।

दही से मिलता है आकर्षण सच या झूठ ?

नमस्कार, पीछे मैंने कुछ जगह ये बात सुनी कुछ ज्योतिषियों के मुख से के दही यदि प्राइवेट पार्ट पर लगायी जाए तो काफी आकर्षण आपके अंदर आ जाता है जिससे विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर खासकर स्त्रियाँ आकर्षित होती है. इससे आपका शुक्र मजबूत होगा और आप एक परम आकर्षक व्यक्ति बन जाएंगे.

जन्म पत्रिका के पंचम भाव को ठीक करने का वैदिक सूत्र - SECRET REMEDY FOR FIFTH HOUSE ASTROLOGY

कुंडली का जो पंचम भाव होता है वो उत्साह को दर्शाता है एक ऐसा उत्साह जिसमे व्यक्ति को जीने की तमन्ना मिलती है आगे बढ़ने का भाव मिलता है. आज के समय में काफी बड़ा वर्ग सिर्फ शांति की तलाश में इधर उधर भाग रहा है. थोड़ी सी भी परेशानी उन्हें भीतर तक हिला देती है. इन सबका कारण कुंडली का पांचवा भाव होता है. आज जानते है ऐसे छोटे छोटे उपाय जिन्हे आप अपना कर कुंडली पांचवे भाव को ठीक रख सकते है.

Shani Margi 2024 - शनि होंगे मार्गी कुम्भ राशि में, किस राशि पर क्या असर

 शनिदेव 15 नवंबर को मार्गी होने जा रहे है जो की लगभग 139 दिन की वक्र यात्रा पूरी करने के बाद अपनी खुद की राशि कुम्भ में मार्गी होंगे और इसका क्या प्रभाव हर राशि पर देखने को मिलेगा आइये जानते है. 

वास्तु में सेक्स के लिए कौन सी दिशा - vastu-fengshui directions for sex

  वास्तु शास्त्र में हर दिशा किसी न किसी काम से जुडी होती है. आज आपको बताते है के सेक्स और अट्रैक्शन से मुद्दों के लिए कौन सी दिशाएं महत्वपूर्ण होती है. In Vastu Shastra, every direction is related to some work. Today we will tell you which directions are important for issues related to sex and attraction.