Skip to main content

मूलांक 5 वाले कैसे होते है - mulank 5 in numerology

https://mine-peace.blogspot.com/2020/08/5-mulank-5-in-numerology.html


जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 5.14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं अत: मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का बुद्धिमान होना स्वाभाविक है साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं।


mulank 5 character in hindi


mulank 5 ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है और उनसे लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं। राजनेता, बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, अर्जुन सिंह, मुरली मनोहर जोशी और बाबू जगजीवन राम इसके अच्छे उदाहरणों में से हैं।

इस मूलांक वाले व्यक्ति विलक्षण प्रतिभा और सुझबुझ वाले होते है .विचारवान ,बुद्धिमान ,विनोदप्रिय ,और भौतिक सुखों का ग्रह करने वाले होते हैं. बुध के प्रभाव के कारण इनमें तर्कशास्त्र के गुण विराजमान होते हैं यह एक सफल व्यापारी हो सकते हैं.


education of mulank 5


शिक्षा यदि इनके शिक्षा की बात की जाय तो ये उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। ये कई भाषाओं के ज्ञाता होते हैं यदि किसी कारण वश इनकी विद्या कम भी रह जाती है तो भी ये चतुर और बुद्धिमान ही कहलाते हैं। य धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं।


आर्थिक - finance of mulank 5

यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो इनके बारे में कहा गया है कि ये नयी नयी खोजो से लाभ कमाते हैं. अतः इनको धन की कोई कमी नहीं होती ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी धनार्जन कर लेते हैं। मूलांक पांच शीघ्रता से धन कमा लेने के स्रोत खोजने का प्रयत्न करते हैं. धनोपार्जन के नये रास्ते और तरीके खोजने का प्रयास करते हैं. मूलांक 5 वालों के स्वभाव में चंचलता होती है तथा यह जल्दबाजी से कार्य करते हैं.


relationship and marriage of mulank 5


रिश्ते यदि इनके सम्बंधों की बात की जाय तो सामान्यतय: मूलांक ५ वाले बहन भाइयों और परिजनों के साथ सामान्य रिश्ता रखते हैं। ये मित्र जल्दी बना लेते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी ही जाते हैं। मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है। मूलांक १-३-४-५-७ और ८ वाले लोगों के साथ इनकी मित्रता देखी गई है।



विवाह यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो मिलनसार होने के कारण इनके मित्र अधिक होते हैं, लेकिन मूलांक ५ वालों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते, ऐसा भी देखा गया है कि मूलांक ५ वाले कुछ लोगों के प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनते हैं।इन्हें जल्द ही एक प्रेम सम्बंध को छोड़कर दूसरे के तरफ़ खिचते हुए देखा गया है।

कार्य mulank 5 career

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी शिक्षाविद, डाक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।

कमी मूलांक 5 वाले जातक अनेक बार सत्य को जानने के बावजूद भी अपना हठ नहीं छोड़ पाते तथा झूठी कल्पना तथा चिंता करते हुए जीवन में दुखी रहते हैं.

disease 


स्वास्थ्य यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो मूलांक ५ वालों को दिमागी शक्ति अधिक प्रयोग करने के कारण अधिकांश रोग लगते हैं। अनिद्रा, अंगों में पीड़ा, तनाव, बदहजमी, सिर दर्द, नाक व आंखों की तकलीफ़ हो सकती है।

शुभ - lucky numbers for mulank 5

इनके लिए मूलांक 5,14 व 23 तारीखे और शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए हरा, हल्का खाकी व सफेद रंग अनुकूल होते हैं।





Comments

Learn Astrology

you can buy recorded courses and research notes. contact on whatsapp @9899002983

About Me

My photo
prateek gupta
My Name is Prateek Gupta. I am a professional astrologer and vastu consultant. i am doing practice from many years. its my passion and profession. I also teach astrology and other occult subject. you can contact me @9899002983