मीन राशि के स्वामी देवगुरु वृहस्पतिजी माने जाते है.यह राशि जल तत्व प्रधान तथा सत्वगुणी है.इसका स्वरुप द्विस्वभाव तथा उत्तर दिशा का स्वामी है इस राशि के लोग मध्यम कद के गौर वर्ण, गोल चेहरा, बाल घुंघराले नाक ऊंची, इनके दांत छोटे तथा आँखे तीखी चमकदार होती है. ऐसे लोगो में इंसानियत ज्यादा होती है. आइये जानते है मीन राशि वालो के गुण
meen rashi in hindi meaning
इस राशि के लोग गलत कामो से दूर रहना पसंद करते है . इनका प्राकृतिक स्वभाव दयालु और दानशीलता का होता है.विद्वान और बुद्धिमान होते है. नवीन कार्यों में रूचि रखते है. इनके विचारों से लोग प्रभावित होते है.भौतिक सुख साधनों का उपयोग करने की प्रवृति होती है.
इस राशि में शुक्र उच्च का होता है. यह सफल अभिनेता, संगीतकार, मंत्री, वैद्य चिकित्सक, कला विज्ञान व साहित्य में फायदा होता है.
आवश्यकता से अधिक उदार होने पर नुकसान भी उठाते है.माता पिता के प्रति श्रद्धावान व सेवा करने में तत्पर रहते है. बाल्यावस्था में संघर्ष करना पड़ता है. परन्तु युवावस्था में सुख ऐश्वर्य एवं धन वैभव तथा भौतिक सुखो को प्राप्त करते है.ऐसे लोग धार्मिक होते है यदि कोई दुर्व्यवहार भी करें तो तुरंत क्षमा भी करने वाले होते है.
यदि यह liquid से बनी वस्तुओं का व्यापार करते है तो अधिक सफल हो जाते है. जल से निकली हुई वस्तुओं नमक, हीरे, जवाहरात, आयात निर्यात, समुंद्र पार से सम्बन्धित कार्यों से धन लाभ करते है.और उच्च सफलता हासिल कर सकते है.
इस राशि के लोगो को छाती से सम्बन्धित रोग, टी.बी., छुआ छूत, दमा, कफ, सर्दी आदि रोग लगे रहते है.
मीन राशि के बारे में जानकारी (characteristics of meen rashi )
भाग्य उदय:- 32वें वर्ष .जीवन के 41, 45, 48, 58, 65, 85वें वर्ष शुभ
नाम अक्षर:- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,
मित्र राशियां:- कर्क, वृश्चिक.
शत्रु राशियां:- मेष, सिंह, धनु,
अनुकूल रत्न:- पुखराज.
अनुकूल रंग:- पीला, लाल, सफ़ेद.
शुभ दिन:- वृहस्पतिवार.
अनुकूल देवता:- भगवान विष्णु जी.
अनुकूल अंक:- 3.
अनुकूल तारीखें:- 3, 12, 21, 30.
व्यक्तित्व:- भावुक, अध्ययनशील, आध्यात्मिक.
सकारात्मक तथ्य:- विनम्रता, सज्जनशीलता.
नकारात्मक तथ्य:- लापरवाह.
मित्र राशियां:- कर्क, वृश्चिक.
शत्रु राशियां:- मेष, सिंह, धनु,
अनुकूल रत्न:- पुखराज.
अनुकूल रंग:- पीला, लाल, सफ़ेद.
शुभ दिन:- वृहस्पतिवार.
अनुकूल देवता:- भगवान विष्णु जी.
अनुकूल अंक:- 3.
अनुकूल तारीखें:- 3, 12, 21, 30.
व्यक्तित्व:- भावुक, अध्ययनशील, आध्यात्मिक.
सकारात्मक तथ्य:- विनम्रता, सज्जनशीलता.
नकारात्मक तथ्य:- लापरवाह.
 
Comments
Post a Comment