Skip to main content

तुला राशि की विशेषताएं - libra rashi in hindi

tula-rashi-character-in-hindi


तुला  राशि का स्वामी “शुक्र” ग्रह है. शुक्र ऐश्वर्यशाली व विलासपूर्ण ग्रह होता है. इस राशि का तत्व वायु व स्वरुप चर(चलायमान), रजोगुण प्रधान, त्रिधातु प्रकृति होती है. इस राशि के लोग संतुलित शरीर के सुन्दर, आकर्षक और देखने में शानदार होते है. मध्यम कद के गठे हुए शरीर के तथा खिलते हुए सांवले-सलोने रंग के अधिकतर होते है. सुन्दर आँखे होती है.चौड़ा मुख, चौड़ी छाती, बड़ी नाक, ललाट चौड़ा-चमकता हुआ तथा इन्हें सदैव प्रसन्नचित एवं मुस्कराते देखा जा सकता है. जानते है तुला राशि की और भी बातें







tula rashi characteristics in hindi


इस राशि वालों का गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं हो पाता है.इस राशि वालों का बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा होता है. इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही अच्छी होती है. दूसरे के मन की थाह कैसे ली जा सकती है, ये बहुत अच्छी तरह से जानते है. किन्तु अपने मन की बात किसी को भी नहीं बताते है.



 Libra person उचित व जल्दी निर्णय लेना जानते  है. कई बार छोटी से छोटी बात भी इनके मस्तिष्क को बैचेन कर देती है. भले ही ये साधनविहीन हों, किन्तु इनके लक्ष्य सदा ही ऊँचे होते है. इंसानियत इनके चरित्र का अंग होती है. झूठी शान दिखाना इन लोगो को अच्छा नहीं लगता है.



ऐसे लोगों का रुझान न्याय एवं अनुशासन के प्रति अधिक होता है. इस राशि वाले कुशल व्यापारी, लोक व्यवहार में चतुर, कला तथा सौंदर्य प्रसाधन, सुन्दर वस्त्र, कलात्मक सजावट, राजनीति इन सबमें यह माहिर व अच्छे सुलझे व्यापारी होते है.

वकील, जज, आर्किटेक्ट, संपादन, लेखन, साहित्य इनके मनपसंद व्यवसाय होते है. तथा इनके लिए उपयुक्त भी रहते है.

 यह चतुर नीतिज्ञ तथा यश-अपयश, हानि-लाभ, जय-पराजय के बारे में खुद सोच विचार करते है व समझते है. मन में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रखते है.

ऐसा अक्सर देखा जाता है की इनका विवाह के बाद भाग्य उदय होने लगता है. वैवाहिक जीवन सुखमय व शांतिपूर्वक व्यतीत करने में सक्षम होते है. इनका शांतिप्रिय व्यवहार व हास्य प्रवृति सबको मोह लेती है.  तुला लग्न की लड़कियां बुद्धिमान सुन्दर और चतुर होती है. जीवन साथी से बहुत प्यार करती है.

प्रेम के मामले में वव्यव्हारिक, स्थिर, तथा गंभीर होते है. जिससे प्रेम करते है, उस पर सब कुछ न्यौछावर करने को तत्पर रहते है.

तुला वालों के लिए विदेश और समुंद्री यात्रा इनके लिए विशेष लाभप्रद होती है, इनकी सफलता का रहस्य सौम्य चेहरा सुडोल, विनम्र व गंभीर वाणी व सम्मोहक व्यक्तित्व होता है.

तुला राशि वालों का भाग्योदय:- 25वें वर्ष होता देखा गया है. इनके जीवन का 34, 43, 52, 61, 70 एवं 79वां वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.

नाम अक्षर:- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते,

मित्र राशियां:- मिथुन, कुम्भ, मकर, धनु, कर्क,

शत्रु राशि:- सिंह,

राशि रत्न:- हीरा,

अनुकूल रंग:- क्रीम, सफेद, नीला,

सकारात्मक तथ्य:- आत्मविश्वासी, आकर्षक वाणी,

नकारात्मक तथ्य:- घमण्ड, ईर्ष्या,

Comments

Learn Astrology

you can buy recorded courses and research notes. contact on whatsapp @9899002983

About Me

My photo
prateek gupta
My Name is Prateek Gupta. I am a professional astrologer and vastu consultant. i am doing practice from many years. its my passion and profession. I also teach astrology and other occult subject. you can contact me @9899002983

Popular posts from this blog

वास्तु में सेक्स के लिए कौन सी दिशा - vastu-fengshui directions for sex

सब कुछ सही होने के बाद भी तरक्की नहीं - किस तरह का वास्तु दोष

क्या होता है अस्त ग्रह - combust planet meaning in hindi

Popular posts from this blog

सब कुछ सही होने के बाद भी तरक्की नहीं - किस तरह का वास्तु दोष

कुछ लोगो को इस बात की शिकायत रहती है के इन्हे अंदर से ताकत नहीं मिल रही. सब कुछ है लेकिन फिर भी जोश उमंग की कमी है जो तरक्की करने में परेशानी दे रही है. आज बात करते है वास्तु शास्त्र में इस समस्या को कैसे देखते है और क्या है इसका समाधान।

दही से मिलता है आकर्षण सच या झूठ ?

नमस्कार, पीछे मैंने कुछ जगह ये बात सुनी कुछ ज्योतिषियों के मुख से के दही यदि प्राइवेट पार्ट पर लगायी जाए तो काफी आकर्षण आपके अंदर आ जाता है जिससे विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर खासकर स्त्रियाँ आकर्षित होती है. इससे आपका शुक्र मजबूत होगा और आप एक परम आकर्षक व्यक्ति बन जाएंगे.

जन्म पत्रिका के पंचम भाव को ठीक करने का वैदिक सूत्र - SECRET REMEDY FOR FIFTH HOUSE ASTROLOGY

कुंडली का जो पंचम भाव होता है वो उत्साह को दर्शाता है एक ऐसा उत्साह जिसमे व्यक्ति को जीने की तमन्ना मिलती है आगे बढ़ने का भाव मिलता है. आज के समय में काफी बड़ा वर्ग सिर्फ शांति की तलाश में इधर उधर भाग रहा है. थोड़ी सी भी परेशानी उन्हें भीतर तक हिला देती है. इन सबका कारण कुंडली का पांचवा भाव होता है. आज जानते है ऐसे छोटे छोटे उपाय जिन्हे आप अपना कर कुंडली पांचवे भाव को ठीक रख सकते है.

Shani Margi 2024 - शनि होंगे मार्गी कुम्भ राशि में, किस राशि पर क्या असर

 शनिदेव 15 नवंबर को मार्गी होने जा रहे है जो की लगभग 139 दिन की वक्र यात्रा पूरी करने के बाद अपनी खुद की राशि कुम्भ में मार्गी होंगे और इसका क्या प्रभाव हर राशि पर देखने को मिलेगा आइये जानते है. 

वास्तु में सेक्स के लिए कौन सी दिशा - vastu-fengshui directions for sex

  वास्तु शास्त्र में हर दिशा किसी न किसी काम से जुडी होती है. आज आपको बताते है के सेक्स और अट्रैक्शन से मुद्दों के लिए कौन सी दिशाएं महत्वपूर्ण होती है. In Vastu Shastra, every direction is related to some work. Today we will tell you which directions are important for issues related to sex and attraction.